मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेस वार्ता में घोषणा
केराकत (जौनपुर)
भारत सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के श्रीमती सोनियाँ गांँधी जी की आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार महिला गैंगरेप और असुरक्षा वह भारत बचाओ रैली के माध्यम से सरकार को आगाह किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी केराकत के मण्डल अध्यक्ष लालता चौधरी ने देते हुए बताया कि केराकत से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेने के लिए रवाना होंगे। रैली में देश भर से लगभग 10 लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रेस वार्ता में धर्मराज चक्रवर्ती, डॉक्टर संतोष गिरी, अब्दुल सलाम, मुकीम हाश्मी, गप्पू यादव, विकास निषाद, गोलू अंसारी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद आसिफ, परवेज,गुड्डू,आदि प्रमुख उपस्थित रहे।10/12/2019