जौनपुर।जनपद की सुरबाला विदुषी वर्मा को वाराणसी की प्रतिष्ठित संगीत संस्था , कार्निवाल ग्रुप ऑफ़ आर्ट्स व् स्व. गंगा राम शर्मा और पत्नी स्व. चंद्रावती देवी जी स्मृति में स्थापित चंद्रगंगा फाउंडेशन के तत्वावधान में , वार्षिक समारोह में 6 दिसम्बर को सम्मानित होंगी। यह सम्मान बाल गायिका विदुषी वर्मा के वर्ष भर के उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा।संस्था के डायरेक्टर वैभव शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था ने विदुषी को अपना सर्वोच्च सम्मान” कार्निवाल राइजिंग स्टार गोल्डन फीदर अवार्ड “2019 देने की घोषणा की है।विदित हो कि विदुषी सनबीम स्कूल भगवानपुर की कक्षा सातवीं की छात्रा है।संस्था के डायरेक्टर वैभव शर्मा तथा चंद्रगंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने फ़ोन पर विदुषी के पिता विनय कुमार वर्मा इसकी जानकारी देते हुए बधाई दी है।इसकी जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह,चंद्रशेखर सेठ ,सतीश चंद्र वर्मा,कृष्ण कुमार वर्मा ,महर्षि सेठ,चन्दन सेठ,शिवचंद यादव,चंद्रेज दुबे,वाणीन्द्र चतुर्वेदी,साहिल सेठ,विश्वजीत सेठ इत्यादि गणमान्य जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।