• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style Dharm

9 को रात 11:26 बजे तक जलेगी होलिका, 10 मार्च को मनाई जाएगी रंगों का महापर्व होली

Sankalp Savera by Sankalp Savera
March 4, 2020
in Dharm
0
9 को रात 11:26 बजे तक जलेगी होलिका, 10 मार्च को मनाई जाएगी रंगों का महापर्व होली
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

रंगों का महापर्व होली 10 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन नौ मार्च को होगा। आचार्य पीके युग ने कहा कि होलिका दहन नौ मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होगा जबकि होली 10 मार्च को मनाई जाएगी। होलाष्टक तीन मार्च से शुरू होगा।बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार होली 10 मार्च दिन मंगलवार को उत्तर फाल्गुन नक्षत्र तथा त्रिपुष्कर योग में मनाई जाएगी । वहीं होलिका दहन फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 9 मार्च को पूर्व फाल्गुन नक्षत्र में सोमवार को प्रदोष काल से लेकर निशामुख रात्रि 11 : 26 बजे तक जलाई जाएगी । होली का पर्व हिन्दू धर्म में काफी पवित्र माना गया है। इस दिन रंगों के आगे द्वेष और बैर की भावनाएं फीकी पड़ जाती है । रंगोत्सव का पर्व होली भारतीय सनातन संस्कृति में अनुपम और अद्वितीय है। यह पर्व प्रेम तथा सौहार्द्र का संचार करता है। होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा की जाती है। महिलाएं व्रत रखकर हल्दी का टीका लगाकर सात बार होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति की कामना करती हैं और सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं ।भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के सदस्य कर्मकांड विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा शास्त्री ने पंचांगों के हवाले से बताया कि 09 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त मिथिला पंचांग के अनुसार प्रदोष काल से मध्यरात्रि तक है । वहीं बनारसी पंचांग के मुताबिक प्रदोष काल से लिकर निशामुख रात्रि 11 : 26 बजे तक है। होलिका दहन के दिन प्रातः 06:08 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक भद्रा है । इसीलिए होलिका दहन भद्रा के बाद किया जाता है । भद्रा को विघ्नकारक माना गया है । भद्रा में होलिका दहन करने से हानि और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। पैराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु के परम् भक्त पहलाद को होलिका की अग्नि भी नहीं जला पाई थी। होलिका की पूजा करते समय “ॐ होलिकायै नमः” मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे अनिष्ट कारक का नाश होता है। दानवराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद उनका नाम जपने के बजाए भगवान श्रीहरि की पूजा और जाप करता है। इससे राजा ने क्रुद्ध होकर अपनी बहन होलिका को आदेश दिया की प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए । चूंकि होलिका को वरदान प्राप्त था कि अग्नि में उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा । लेकिन भक्त की अटूट भक्ति के कारण ठीक उल्टा हो गया । प्रह्लाद उस अग्नि से बच गए और होलिका जलकर भस्म हो गई होलिका भस्म का खास महत्व : होलिका दहन के भस्म को काफी पवित्र माना गया है। इस आग में गेहूं, चना की नई बाली, गन्ना को भुनने से शुभता का वरदान मिलता है । होली के दिन संध्या बेला में इसका टीका लगाने से सुख-समृद्धि और आयु के वृद्धि होती है । इसके साथ ही इस दिन ईश्वर से नई फसल की खुशहाली की कामना भी की जाती है। सेंक कर लाये गये धान्यों को खाने से अपनी काया हमेशा निरोगी रहती है । घर मे माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है|राशि के अनुसार करें होलिका की पूजा : मेष और वृश्चिक राशि के लोग गुड़ की आहुति दें, वृष राशि वाले चीनी की आहुति दें, मिथुन और कन्या राशि के लोग कपूर की आहुति दें, कर्क के लोग लोहबान की आहुति दें, सिंह राशि के लोग गुड़ की आहुति दें, तुला राशि वाले कपूर की आहुति दें, धनु और मीन के लोग जौ और चना की आहुति दें, मकर और कुम्भ राशि के लोग तिल को होलिका दहन में डालें।

Previous Post

संघर्षों से सरकार को बाध्य करेंगे: चेतनारायण

Next Post

राजलक्ष्मी सिंह बनी समीक्षा अधिकारी

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
राजलक्ष्मी सिंह बनी समीक्षा अधिकारी

राजलक्ष्मी सिंह बनी समीक्षा अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए: कृपाशंकर सिंह 

June 13, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा: कृपाशंकर सिंह

June 14, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालय के समय में परिवर्तन 

June 15, 2026
योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं: कृपा शंकर सिंह

June 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.