• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

34th foundation day of Mata Prasad Adarsh ​​Shikshan Sansthan celebrated with pomp

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 8, 2026
in Jaunpur, Purvanchal News
0
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

संस्था के स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

सिकरारा, संकल्प सवेरा। क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस सोमवार को भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय व महाविद्यालय स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। मुख्य अतिथि ने पीजी कक्षाओं से लेकर प्ले-ग्रुप तक के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटर की छात्रा दिव्यांशी यादव एवं शानू सिंह को साइकिल भेंट की गई। इसी प्रकार कक्षा 9 एवं 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा आर्या पाठक तथा छात्र उज्ज्वल सिंह को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जूनियर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को घड़ी प्रदान की गई। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को घड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गई। स्नातक स्तर पर बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के प्रबंधक प्रो. समर बहादुर सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का मनोबल बढ़ता हैं और जागरूक होते हैं। विशिष्ट अतिथि राज कॉलेज जौनपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लाल साहब यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

संस्थान के संचालक डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कुल 10 छात्र-छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकिल तथा 90 छात्र-छात्राओं को द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर घड़ी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जौनपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने की, जबकि संचालन दीपक सिंह चंदेल ने किया। समारोह में रामपाल सिंह, हृदय नारायण सिंह, दिनेश उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय, डॉ. तिलक राज सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अनुज प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Previous Post

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

मुख्यमंत्री से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल: टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवाएं सुरक्षित रखने की मांग

June 7, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

June 7, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मना माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस

June 8, 2026
एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स के दो विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

June 7, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.