• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

जहरीली शराब से 25 की मौतः 60 लोगों का इलाज जारी

25 died due to poisonous liquor: treatment of 60 people continues

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 20, 2024
in Desh-Videsh
0
जहरीली शराब से 25 की मौतः 60 लोगों का इलाज जारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जहरीली शराब से 25 की मौतः 60 लोगों का इलाज जारी

संकल्प सवेरा। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से बुधवार रात 25 लोगों की मौत हो गई। 60 से ज्यादा अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के. कन्नुकुट्टी (49) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है। इसमें मेथनॉल मिला हुआ है।

घटना को लेकर CM एम के स्टालिन ने x पर लिखा कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

Oplus_0

अधिकारियों के मुताबिक, 18 जून को कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम के लोगों ने पैकेट में बिकने वाली शराब पी थी। इनमें ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर थे। रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी थी।

20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 लोगों को पुडुचेरी JIPMER और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया था। कल्लाकुरिची में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी।

अधिकारियों ने कहा है कि विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से दवाइयां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची अस्पताल बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

CB-CID को सौंपी जांच, डीएम-एसपी हटाए गए राज्य सरकार ने मामले की जांच CB-CID से कराए जाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कल्लाकुरिची DM श्रवण कुमार जाटवथ का ट्रांसफर किया है, जबकि SP समय सिंह मीना को सस्पेंड किया है। इसके अलावा कल्लकुरिची जिले की निषेध शाखा के पुलिसकर्मियों सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। सीएम स्टालिन ने मत्रीं ईवी वेलु और सुब्रमण्यम को प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कल्लाकुरिची भेजा। एमएस प्रशांत को जिले का नया कलेक्टर और राजथ चतुर्वेदी को एसपी नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल ने घटना पर दुख जताया तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने घटना पर दुख जताया और जहरीली शराब के मामले में निरंतर चूक पर गंभीर चिंता जताई।

उन्होंने X पर लिखा, “कल्लाकुरिची में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत की खबर से मैं बहुत स्तब्ध हूं। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि जहरीली शराब के सेवन से हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोगों की मौत की दुखद खबरें आती रहती हैं। यह जहरीली शराब के उत्पादन और सेवन को रोकने में निरंतर चूक को दर्शाता है। यह गंभीर चिंता का विषय है।

विपक्ष का सरकार पर हमला

मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत मामले पर AIADMK ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि जहरीली शराब पीने के बाद लगभग 40 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए।

DMK सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही जहरीली शराब के सेवन से मौतें जारी हैं। मैं इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में भी उठाता रहा हूं और कार्रवाई की मांग करता रहा हूं। मेरी मांग है कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करे।

Previous Post

जन शिकायतों के निस्तारण में मनमानी

Next Post

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

न जाने कब तक दर्द को यूँ छिपाना होगा…

June 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

June 9, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

मोदी सरकार के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय — कृपाशंकर सिंह

June 9, 2026
Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

Jaunpur 16.50 लाख के खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार

June 9, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.