• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

बंद पड़े प्राइवेट स्कूलों में फीस मांगने से परेशान 2453 छात्रों ने लिया सरकारी स्कूलों में एडमिशन

Sankalp Savera by Sankalp Savera
July 27, 2020
in Life Style
0
बंद पड़े प्राइवेट स्कूलों में फीस मांगने से परेशान 2453 छात्रों ने लिया सरकारी स्कूलों में एडमिशन

फाइल फोटो

1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेशभर में 43293 स्टूडेंट्स ने प्राइवेट स्कूलों से सरकारी स्कूलों की तरफ किया रूख

देशभर में कोरोना वायरस के मामले और लॉकडाउन की स्थिति के चलते 2020-21 के सेशन में पिछले वर्षों के मुकाबले प्राइवेट से सरकारी स्कूलों का रुख करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्कूलों की मनमानी फीस की डिमांड और अभिभावकों की खराब होती आर्थिक स्थिति के चलते सरकारी स्कूल स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर विकल्प बन रहे हैं। यही वजह है कि अप्रैल से जुलाई के बीच प्रदेश स्तर पर 43 हजार 293 स्टूडेंट्स ने प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले लिया है।

जिसमें हिसार में हुए सबसे ज्यादा 3434 एडमिशन हुए हैं। जबकि गुड़गांव इस सूची में पांचवें स्थान पर रहा, यहां पर 2453 स्टूडेंट ने सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले लिया। शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तर पर इन छात्रों की सूची जारी की है। वहीं अभिभावकों को भी कहा है कि वह अपने बच्चों को अभी भी सरकारी स्कूलों में मुफ्त दाखिला दिला सकते हैं। गुड़गांव के करीबी जिलों की बात करें तो फरीदाबाद 2074, रेवाड़ी 2122 , झज्जर 1502, नूंह 929, पलवल 1290 और सबसे कम एडमिशन चरखी दादरी में 546 हुए हैं।

सरकारी स्कूलों में आठवीं क्लास तक कोई फीस नहीं लगती

सरकारी स्कूलों में आठवीं क्लास तक फीस नहीं लगती, जबकि नौवीं से 12वीं कक्षा तक 700 रुपये सालाना फीस है। वहीं छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि भी मिलती है। इस कारण लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाने का मन बना चुके हैं। अब सरकारी स्कूलों में पिछले साल की अपेक्षा छात्रों की संख्या बढ़ गई है। स्कूल खुलने पर आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

शुरुआत में स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट को लेकर निजी स्कूलों की ओर से काफी मनमानी की जा रही थी। लेकिन सरकार के दखल के बाद अब छात्र लगातार सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले रहे हैं। वहीं बीते दिनों निजी स्कूलों की ओर से की जा रही इसकी डिमांड भी अभिभावकों को परेशान कर चुकी है।

अभी और छोड़ सकते हैं स्टूडेंट्स प्राइवेट स्कूल

कोरोना वायरस के कारण लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन और स्कूल बंद होने की स्थिति में अभी और स्टूडेंट्स भी प्राइवेट स्कूलों को छोड़ सकते हैं। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक फीस की मांग कर रहे हैं लेकिन पेरेंट्स फीस देने की स्थिति में नहीं है। जबकि स्कूल खोलने को लेकर अभी माहौल दिखाई नहीं दे रहा है। देश में करीब 14 लाख कोरोना पेशेंट हो चुके हैं, ऐसे में संभावना है कि अभी काफी स्टूडेंट्स प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं।

कोरोना काल के दौरान प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले लिया है। पिछले साल के मुकाबले यह संख्या इस बार काफी अधिक है। पहले के मुकाबले सरकारी स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन भी इसका एक मुख्य कारण है।
-रितु चौधरी, जिला परियोजना संयोजक, शिक्षा विभाग
यह समाचयार दैनिक भास्क्र से लिया गया है

Previous Post

बकरीद के पवित्र त्योहार को शान्ति पूर्वक माहौल में मनाए: थानाध्यक्ष

Next Post

नगर पंचायत द्रारा बाटा गया कूड़ादान

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
नगर पंचायत द्रारा बाटा गया कूड़ादान

नगर पंचायत द्रारा बाटा गया कूड़ादान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.