• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

किराए के भवन में चलाए जाएंगे 145 नए उपकेंद्र

मिली स्वीकृति, संविदा पर एएनएम तैनात कर मातृ-शिशु एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 21, 2021
in Jaunpur
0
“श्रवणं” संस्कृत में 27 नक्षत्रों में से एक की ओर इंगित करता है:मुकुंद तिवारी
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

जिले में किराए के भवन में चलाए जाएंगे 145 नए उपकेंद्र
मिली स्वीकृति, संविदा पर एएनएम तैनात कर मातृ-शिशु एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश
जनपद में 493 उपकेंद्र पहले से, नए उपकेंद्र जुड़ 636 उपकेंद्रों के माध्यम से बेहतर होगी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था
संकल्प सवेरा,जौनपुर। वित्तीय वर्ष 21-22 में जिले में 145 उपकेंद्रों की स्थापना के लिए स्वीकृति मिली है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पास शासन से पत्र आया है जिसमें अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान से समन्वय स्थापित कर भूमि तथा किराए का भवन चयनित करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

तत्काल में इन उपकेंद्रों को चिह्नित ग्राम पंचायतों में किराए के भवन में संचालित किया जाएगा। भविष्य में केंद्र और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप इन्हीं ग्राम पंचायतों में उपकेंद्रों का निर्माण कर इन उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप उच्चीकृत किया जाएगा। इन उपकेंद्रों पर संविदा पर एएनएम को तैनात किया जाएगा।

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन उपकेंद्रों पर प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाएं (एएनसी-पीएनसी), टीकाकरण, परिवार कल्याण परिवार नियोजन, किशोर योजना के तहत किशोर-किशोरी स्वास्थ्य, पोषण आदि सेवाएं मिलेंगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सत्यव्रत त्रिपाठी ने बताया कि यह उपकेंद्र ऐसी ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे हैं जहां पहले से उपकेंद्र नहीं हैं। इनके बनने से स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित लोगों तथा चिह्नित ग्राम पंचायतवासियों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उनके गांव में ही मिल जाएंगी। इसके माध्यम से खासतौर से महिलाओं और बच्चों का आसानी से टीकाकरण हो सकेगा तथा किशोरियों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सकेगा। अभी तक जनपद में 493 उपकेन्द्र चल रहे हैं जबकि इनके मिल जाने से उपकेंद्रों की संख्या 636  हो जाएगी।

नए प्रस्तावित 145 उपकेंद्र यहां पर खुलेंगे: जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) मोहम्मद खुवैद रजा ने बताया कि प्रस्तावित नए उपकेंद्र बदलापुर ब्लाक के डड़वा, कुधुवां, कृष्णापुर, बरैया, दुधौड़ा, कस्तूरीपुर, रारीकला, देवा पट्टी, बछारी, सलेखनपट्टी उर्फ बनगांव, बहरीपुर कला, नेवादा मुखलिसपुर में तथा बख्शा ब्लाक के सराइ त्रिलोकी, बखोपुर, केउटली कला, बरपुर, उमरछा, सडे़री, चउखड़ा, चक पटइला में। बरसठी ब्लाक अंतर्गत सहादतपुर, पूरे फगुई, चौर, असावन, रसुलहा, गनेशपुर, सरावा में। धर्मापुर ब्लाक के गोविंदपुर मनिहा, चौकी पिलखुवा, मुहम्मदपुर कंध, चौकीपुर, सरेमू में।

डोभी ब्लाक के करनेहुआ उचेहुआ में तथा जलालपुर ब्लाक के करदहा, कोर्री, ऊदपुर, कुसाव में खुलेंगे। करंजाकला ब्लाक के अतरही, देवकली, छुंछा, बहाउद्दीनपुर, हरखमलपुर, पारापट्टी, खतीरपुर भैंसा, कोहरा सुल्तानपुर, दल्हनपुर, किसुनपुर, कोहरा, गौसपुर चौकियां, जमुहाई बरैया काजी में। केराकत ब्लाक के पौनी गांव में। खुटहन ब्लाक के खेतबपुर, कसियापुर, खानपुर, गुलारा, कदीरापुर, अहरपुर, रुस्तमपुर, मोहीउद्दीनपुर और बद्दोपुर में। मछलीशहर ब्लाक के बसेरवा, मुजार, विशपालपुर, करौंदा, मेधपुर बनकट में। मड़ियाहूं ब्लाक के मिरजापुर, भुलाईपुर, कटेसर, उतराई, कुथली, राजमालपुर,

मनिकापुर में। महराजगंज ब्लाक के केवटली और खजुरन में। मुंगराबादशाहपुर के सजाईकला खुर्द, सभनियांव, रामपुर भोदी, छनेहटा, कुररिया, पकारी, बीरबलपुर सोनगरा में। मुफ्तीगंज ब्लाक के अमारा और विजयीपुर मेें। रामनगर ब्लाक केे करमउवा खास, परमलपट्टटी, राजापुर, भरहूपुर, बसापुर, तरती, दुबान, रसुल्हहा में। रामपुर ब्लाक के भोरा, कठवतिया, अकोपुुुर, पृथवीपुर, गंधौना, बिकापुर में।सिकरारा ब्लाक के लखेसर, मझौली, भरसनवा, बिशुनपुर गुजारा, कुंवरदा, सिकंदरा गांव में। सिरकोनी ब्लाक के धनेजा, गोंडा खास, रसूलपुर सुंगुलपुर, गहोरा, खलीलपुर, हंसेपुर, बसीरपुर गांव में।

सोंधी ब्लाक के सिथुआपारा, रसूलपुर, बड़ागांव, बरंजी, दानापुर, सिधाई, मवई, मदरहा, उराली, कलापुर, भरोथा, अरगूपुर खुर्द, धधवारा कला तथा जनासेपुर गांव में। सुइथाकला ब्लाक के बंधगांव, सेखपुर, भुसउरी, लउंडा, कटघर, गंजौली, बिरइली गांव में। सुजानगंज ब्लाक के मथुरा, तारापुर, सादीकला, बेर्रा, सेखानगर, सकारा नं.2, गौहानी, बउराई, मधुपुर और बराई गांव में खोलने के लिए प्रस्तावित हैंं।

जिले में ब्लॉक वार अभी तक चल रहे उपकेंद्रों की संख्या: वर्तमान समय में 491 उपकेन्द्र जिले में हैं जिनमें से 22 बदलापुर, 24 बरसठी, 22 बख्शा, 13 धर्मापुर, 25 डोभी, 21 जलालपुर, 23 करंजाकला, 29 केराकत, 24 खुटहन, 29 मछलीशहर, 24 महराजगंज, 26 मड़ियाहूं, 18 मुफ्तीगंज, 23 मुंगराबादशाहपुर, 23 रामनगर, 25 रामपुर, 22 सिकरारा, 20 सिरकोनी, 34 सोंधी, 22 सुइथाकला और 22 सुजानगंज में चल रहे हैं।

Previous Post

बूथ विजय से तय होगा विधानसभा का रास्ता: लक्ष्मण आचार्य

Next Post

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
“श्रवणं” संस्कृत में 27 नक्षत्रों में से एक की ओर इंगित करता है:मुकुंद तिवारी

त्योहारों का रंग रहे बरक़रार, अपनाओ कोविड अनुरूप व्यवहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

4 मई ममता गई, बंगाल के दक्षिण हावड़ा में गरजे कृपाशंकर सिंह 

April 27, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

सीयूईटी पीजी (अंग्रेजी विषय) प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आहना यादव को मिला देश में सर्वोच्च अंक

April 29, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

पीयू परिसर की सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन शुरू

April 29, 2026
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश को किया सम्मानित

April 29, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.