• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Desh-Videsh

Covid affected सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ लोन गारंटी स्कीम की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आठ राहत उपायों की घोषणा कर रही हैं. इन आठ उपायों में से चार एलान नए हैं.

Sankalp Savera by Sankalp Savera
June 28, 2021
in Desh-Videsh
0
Covid affected सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ लोन गारंटी स्कीम की घोषणा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आठ राहत उपायों की घोषणा कर रही हैं.  इन आठ उपायों में से चार एलान नए हैं. वित्त मंत्री ने सबसे पहले हेल्थ सेक्टर से जुड़े एक नए राहत पैकेज का एलान किया गया.
वित्त मंत्री ने कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ लोन गारंटी स्कीम की घोषणा की है. कोरोना संकट के कारण उपजी आर्थिक चुनैतियों का सामना करने के लिए Covid-19 से प्रभावित सेक्टर्स के लिए 1.1 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है. इस Stimulus Package के तहत हेल्थकेयर सेक्टर को 50,000 करोड़ और दूसरे सेक्टर्स के लिए 60,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है.-कोविड से प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपए की लोन गारंटी स्कीम.

आर्थिक राहत 

हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपए.

अन्य सेक्टर्स के लिए 60 हजार करोड़ रुपए.

हेल्थ सेक्टर के लिए लोन पर 7.95% सालाना से अधिक ब्याज नहीं होगी.

अन्य सेक्टर्स के लिए ब्याज 8.25% से ज्यादा नहीं होगी.

हेल्थ सेक्टर के लिए 100 करोड़ का अधितकम लोन अमाउंट

लोन गारंटी स्कीम के तहत हेल्थ सेक्टर के लिए 100 करोड़ का अधितकम लोन अमाउंट रखा गया है. जबकि इस पर अधिकतम ब्याज दर 7.95 फीसदी लगेगा. वहीं, दूसरे सेक्टरों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8.25% रखा गया है. इसके कवरेज में जरूरत के हिसाब से बदलाव किया जाएगा.

ECLGS
ECLGS में 1.5 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे.

ECLGS 1.0, 2.0, 3.0 में अब तक 2.69 लाख करोड़ रुपए का वितरण

सबसे पहले इस स्कीम में 3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी.

अब इस स्कीम का कुल दायरा 4.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

अब तक शामिल किए गए सभी सेक्टर्स को इसका लाभ मिलेगा.

क्रेडिट गारंटी स्कीम

छोटे कारोबारी-इंडिविजुअल एनबीएफसी, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूट से 1.25 लाख तक का लोन ले सकेंगे.

इस पर बैंक के एमसीएलआर पर अधिकतम 2% जोड़कर ब्याज लिया जा सकेगा.

इस लोन की अवधि 3 साल होगी और सरकार गारंटी देगी.

इसका मुख्य मकसद नए लोन को वितरण करना है.

89 दिन के डिफॉल्टर समेत सभी प्रकार के बॉरोअर इसके लिए योग्य होंगे.

इस स्कीम का लाभ करीब 25 लाख लोगों को मिलेगा.

करीब 7500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा. 31 मार्च 2022 तक इसका लाभ मिलेगा.

पर्यटन सेक्टर 
वित्‍त मंत्री ने कहा कि पर्यटन का क्षेत्र भारत में काफी महत्‍वपूर्ण है. ये रोजगार और स्‍वरोजगार पैदा करता है. वित्‍तीय सहायता टूरिस्‍ट गाइड्स और दूसरे स्‍टेक होल्‍डर्स के लिए की गई है. कार्यशील पूंजी मिलेगी. व्‍यक्तिगत कर्ज में भी लाभ मिलेगा. देनदारियों को चुकाने के लिए लाई गई है योजना. साथ ही नया कारोबार शुरू करने में भी ये योजना मदद करेगी. 100 फीसदी गारंटी सरकार की तरफ से दी जाएगी. 10 लाख रुपये प्रति एजेंसी तक दिया जाएगा. वहीं, लाइसेंस्‍ड टूरिस्‍ट गाइड को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसमें कोई प्रॉसेसिंग चार्ज या क्‍लोजर चार्ज नहीं देना होगा. ये गारंटी मुक्‍त योजना है.
आत्मनिर्भर भारत रोजगार 

अब इस स्कीम को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक किया जा रहा है.

इस स्कीम के तहत अब तक करीब 21.42 लाख लाभार्थियों के लिए 902 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं.

इस स्कीम के तहत सरकार 15 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों और कंपनियों के पीएफ का भुगतान करती है.

सरकार ने इस स्कीम में 22,810 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है जिससे करीब 58.50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा.

सरकार कर्मचारी-कंपनी का 12%-12% पीएफ का भुगतान करती है.

कृषि क्षेत्र 
वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि कृषि क्षेत्र में रबी विपणन सीजन 2020-21 में 389.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था. वहीं 2021-22 432.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा. 85 लाख करोड़ से ज्‍यादा का रिकॉर्ड भुगतान किया गया. वहीं, डीएपी समेत सभी तरह के न्‍यूट्रिशन के लिए सब्सिडी में 14 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का प्रावधान किया गया. इससे किसानों को सीधा फायदा मिला.

प्रधानमंत्री ग्रामीण अन्‍न योजना

प्रधानमंत्री ग्रामीण अन्‍न योजना के तहत पिछले साल 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किग्रा चावल और गेहूं अनाज उपलब्‍ध कराया गया. इस बार भी मई से नवंबर तक देश के गरीबों के लिए ये योजना जारी रहेगी ताकि मुश्किल दौर में कोई भूखा ना रहे. इस बार इस योजना पर 93869 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस तरह पिछले साल और इस साल मिलाकर इस योजना पर कुल खर्च 2 लाख 27 हजार 840 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
23220 करोड़ रुपए पब्लिक हेल्थ के लिए

इमरजेंसी हेल्‍थ सर्विसेस के लिए इस साल 23,220 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पिछले साल 15 हजार करोड़ रुपये इमरजेंसी हेल्‍थ सर्विसेस को दिया गया था. इसे 9000 से ज्‍यादा कोविड हेल्‍थ केयर सेंटर बने. वहीं, ऑक्‍सीजन बेड्स में साढ़े सात गुना वृद्धि, आईसीयू बेड्स की संख्‍या में 42 गुना बढ़ोतरी हुई.

इस समय बाल चिकित्‍सा को ध्‍यान में रखकर तैयारी की जा रही है. बच्‍चों के लिए आइसीयू बेड्स, स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण, दवाइयों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए ये प्रावधान किया गया है. वहीं, टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़ाने में भी इसका फायदा मिलेगा. ये रकम मार्च 2022 तक उपलब्‍ध होगी.

Previous Post

GRP ने पकड़ा 2 करोड़ 60 लाख रुपये का सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

जौनपुर के युवक का फूलपुर सड़क दुर्घटना में मौत

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
इन्वर्टर करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर के युवक का फूलपुर सड़क दुर्घटना में मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

एबीवीपी का हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर बना विद्यार्थियों का सहारा

June 24, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

CUET-UG 2026 में जान्हवी का शानदार प्रदर्शन, इतिहास व भूगोल में 100 परसेंटाइल

June 24, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अवैध असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर घायल समेत 4 गिरफ्तार

June 26, 2026
बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

बाल संगत में आने से बच्चों का सार्वभौमिक व आध्यात्मिक विकास होता है

June 26, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.

No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.