मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराएंगे नौजवान:चन्दन
जलालपुर,संकल्प सवेरा क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में नौजवानों ने कहा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है।प्रशासनिक स्तर से निष्पक्ष चुनाव कराने की रणनीति बनाई जा रही है तो प्रत्याशिसों द्घारा विजय हासिल करने के सपने देखे जा रहे हैं।वे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे है,वही नौजवानो के मन में वोट देने के जज्बात देखा जा रहा है,
जो लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प सा ले चुके हैं।इसी क्रम में बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने कहा कि मैं दल के बुनियाद पर नही बल्कि व्यक्तिव के बुनियाद पर एक अच्छे उम्मीदवार को वोट देने जरूर जाऊंगा,क्यों कि अच्छे लोग जीतेंगे तो अच्छे काम भी करेंगे और नवयुवको को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे।और अच्छे प्रत्यासी को वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।
संदीप अग्रहरी ने कहा हम वोट देने अवश्य जाएंगे,क्योंकि हो सकता है कि मेरे ही वोट से प्रत्यासी जीत जाय।विनय वर्मा ने कहा कि हमने तो कोई ऐसा चुनाव नही रहा है,जिसमें अपना वोट न दिया हो।इस बार हमारी पूरी इच्छा है कि विधानसभा के चुनाव में भी मैं
अपना बहूमुल्य वोट दूं।क्योकि एक वोट से सरकारें बनती और बिगड़ती है।रितेश सिंह ने कहा विधानसभा चुनाव में हम वोट देने जरूर जायेंगे और अच्छे प्रत्यासी को अपना बहुमूल्य वोट देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करूंगा।












