चुनावी रंजिश में युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
जौनपुर। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव में बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार ही गए। घटना के पीछे चुनावी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।












