SANKALP SAVERA खुटहन। क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर पुर गांव में एक युवक की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने इमामापुर मार्ग स्थित खेत में खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में युवक को रखकर फरार हो गए। सिर कूचकर हत्या किए जाने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने उसकी शिनाख़्त कर दिया। मृतक तिघरा बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। उसके स्वजनों का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम अपनी बोलेरो गाड़ी लेकर जफराबाद एक बारात में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है।
घटना की जानकारी लोगों को शनिवार सुबह हुई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की पत्नी रीशू देवी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थिति देख सिर पर किसी वजनी चीज से प्रहार कर हत्या की बात स्पष्ट हो रही है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से इंकार किया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतक के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है। इस घटना से दहशत का माहौल कायम हो गया है।