युवक ने फांसी लगाकर दी जान
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा जौनपुर। घर वालो से किसी बात से छुब्ध युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के काछीडीह गांव मे सोमवार को सुबह करीब 8 बजे घर वालो से किसी बात से छुब्ध युवक सचिन सिंह पुत्र तरुण कुमार सिंह (26) ने घर के एक कमरे में चुल्ले के सहारे से झूल गया। कुछ देर मे परिजन किसी काम से उक्त घर मे गए तो पैरो तले जमीन खिसक गई। सचिन फांसी पर लटका हुआ था।परिजनो मे कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मुंगरा पुलिस मौके पर पहुंची ।परिजनो से पूछताछ कर शव को नीचे उतारा फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। लोगो के अनुसार वर्तमान समय में इसकी पत्नी मायके में थी। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।













