• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

युवा ही इस देश का भविष्य 2024 की सफलता युवाओं पर:- राकेश मौर्या

Youth is the future of this country, success of 2024 depends on youth:- Rakesh Maurya

Sankalp Savera by Sankalp Savera
February 22, 2024
in Jaunpur
0
युवा ही इस देश का भविष्य 2024 की सफलता युवाओं पर:- राकेश मौर्या
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

युवाओं के बल पर ही मिली ये ज़िम्मेदारी, नेतृत्व के विश्वाश पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास:- अशोक नायक

युवा ही इस देश का भविष्य 2024 की सफलता युवाओं पर:- राकेश मौर्या

*समाजवादी विचारधारा से ओत प्रोत है अशोक नायक:- लालबहादुर यादव*

संकल्प सवेरा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अशोक यादव नायक के प्रथम जनपद आगमन पर अल्फस्टीनगंज स्थित ज़िला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ से चलकर के जनपद आए युवजन सभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष अशोक नायक का जनपद के बॉर्डर बदलापुर, सिंगरामऊ, धनियामऊ, नौपेड़वां, नईगंज और शहर स्थित जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
काफिले में युवाओं का हुजूम गगन भेदी नारे लगाकर भव्य स्वागत कर रहा था।
ज़िला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव नायक ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने मुझे ये ज़िम्मेदारी दी है उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
नायक ने कहा कि 60 प्रतिशत युवा इस देश के विकास के सूत्रधार है,ऐसे में युवाओं की बड़ी ज़िम्मेदारी है हमे समाजवादी विचारधारा और पार्टी की नीतियों,कार्यक्रमों और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर देश में 2024 में समाजवादी सरकार बनाना है।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवजन सभा अशोक यादव नायक का बूके देकर एवं लड्डू खिलाकर मुंह मिठाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा की युवा ही इस देश का भविष्य है और इस देश का भविष्य युवाओं के नेतृत्व में ही सुरक्षित है,ऐसे में 2024 की लड़ाई और उसकी सफलता युवा शक्ति पर ही निर्भर है।
पीडीए का नारा आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशानुरूप हमे मिलजुलकर 2024 की सफलता अर्जित करनी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने अशोक यादव नायक का स्वागत करते हुए कहा कि शोषित,पीड़ित और वंचित समाज की लड़ाई बराबर लड़ते रहने का काम आप करते रहे है।
कोरोनाकाल में भी आपके जनहित में किए गए काम युवाओं एवं पार्टीजनों को प्रेरणा देते रहेंगे।
मुझे विश्वास है ये लड़ाई बड़ी ही मजबूती से आगे भी लड़ने का काम आपके नेतृत्व में युवा समाज करेगा।
2024 के मिशन को जौनपुर में आपके सहयोग से सफल बनाने में हम सब कामयाब होंगे।
देश और संविधान,लोकतंत्र की रक्षा हेतु सामंतवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
स्वागत समारोह को प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, राजन यादव, हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, मेवालाल गौतम, अनवारूल हक गुड्डू, लालमोहम्मद राईनी, जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्य, राहुल त्रिपाठी, हवलदार चौधरी, कमालुद्दीन अंसारी, लकी त्रिपाठी, भानु मौर्या विकास यादव आदि ने संबोधित किया।
स्वागत समारोह से पूर्व नवमनोनीत जिलाध्यक्ष युवजन सभा अशोक नायक का वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और बूके देकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह का संचालन आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर अरशद कुरैशी, जयप्रकाश यादव प्रिंसू, अजय मौर्या, अफ़रोज़ हुसैनी, राजा नवाब, अज़ीज़ फरीदी, कमाल आज़मी, महाबली यादव, कपिलदेव यादव, अमजद अंसारी,अमन मौर्य सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं का हुजूम उपस्थित रहा।

Previous Post

एक बेबाक जननेत्री की छवि बन चुकी है अनुप्रिया पटेल की:आशीष पटेल

Next Post

जौनपुर अवैध शस्त्र मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
जौनपुर अवैध शस्त्र मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

जौनपुर अवैध शस्त्र मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने करशूल नाथ व तलेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर किया जलाभिषेक

February 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

जिला प्रशासन को अंगूठा दिखा रहा है मानकविहीन दिशा अस्पताल, दो बार हो चुका है सीज

February 18, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

फरवरी में चयन वेतनमान नही लगा तो होगा व्यापक आंदोलन- अमित सिंह

February 19, 2026
प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

प्यार कच्चा घड़ा नहीं होता, कोई छोटा बड़ा नहीं होता, पर खूब बजी तालियां

February 18, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.