जमीनी विवाद में घायल युवक की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत
पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव का मामला

करंजाकला,संकल्प सवेरा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनवल गांव में मंगलवार की शाम को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी जिसमें एक पक्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
जिसमे दो लोगो का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा था जिसमे इलाज के दौरान एक 17 वर्ष व्यक्ति की मौत हो गई मौत की खबर से गांव में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मगवाकर आरोपी का हैड पंप हरा पेड़ और मडहा गिराकर वापस चली गई

जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी सभापति पुत्र अभिषेक यादव पुत्र आदित्य यादव अग्निवेश राधिका देवी पति सभापति यादव मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे जानवर बाधने को लेकर विपक्ष अमरसेन यादव,अवधेश यादव,रितेश यादव,प्रिंस यादव से मारपीट में लाठी-डंडे से सभापति पुत्र आदित्य अग्निवेश राधिका देवी पर आत्मघाती हमला कर दिया मारपीट के दौरान आदित्य 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया
शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए आदित्य की हालत बिगड़ते देख जिला चिकित्सालय ले गए हालत गंभीर देखते ही ट्रामा सेंटर इलाज के लिए रेफर कर दिया जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से गांव में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया जिसके कारण पुलिस प्रशासन ने जेसीबी मगवाकर आरोपी का हैड पंप हरा पेड़ और मडहा गिराकर वापस चली गई सराय ख्वाजा थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर किसी तरह से मामले को काबू कर लिया थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।












