क्रासिंग पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल
बाइक क्षतिग्रस्त बड़ी दुर्घटना से बची गोदन एक्सप्रेस
संकल्प सवेरा,शाहगंज /जौनपुर खेतासराय रेलवे क्रासिंग बंद होने पर बगल से बाइक निकालने के दौरान मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके साथी उसे उपचार के हेतु निजी चिकित्सालय लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
मंगलवार की दोपहर 12:25 पर ट्रेन संख्या 01056 लोकमान्य तिलक गोदान एक्सप्रेस शाहगंज की तरफ से आ रही थी। ट्रेन आने से पहले क्रासिंग का गेट संख्या 55 सी बंद हो गया। गेट बंद होने के बावजूद बाइक सवार बगल से बाइक निकालने लगा।
तभी सामने से आ रहा बाइक सवार 27 वर्षीय अजीत पुत्र रामलखन निवासी कोइनहा आजमगढ़ गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इस गेट पर इससे पहले भी पूर्व में वर्ष इसी तरह की घटना हो चुकी है।
फिर भी लोग गेट बंद होने पर बगल से बाइक लेकर निकलने से बाज नहीं आते हैं। वहीं रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपित युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।












