युवा विरोधी बीजेपी सरकार में युवाओं का शोषण हुआ है:संदीप सोनकर
संकल्प सवेरा, जौनपुर। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा बेहतर भारत की बुनियाद युवा अधिवेशन 10 से 12 जुलाई 2023 को बेंगलुरु-कर्नाटक में आयोजित की जाएगी, उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जौनपुर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संदीप सोनकर ने दी! उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है और युवाओं के कंधे पर ही इस देश का विकास संभव है
युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर इंडियन यूथ कांग्रेस ने अखिल भारतीय युवा अधिवेशन का प्रारूप बनाया है जो कि बेंगलुरु कर्नाटक में होगा! उन्होंने जौनपुर जिले के युवाओं का इस अधिवेशन मैं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आवाहन किया! इस युवा विरोधी बीजेपी सरकार में युवाओं का शोषण हुआ है
बेरोजगारी बढ़ी है युवा ठेले पर पकोड़ा तलने के लिए मजबूर है युवा महिलाओं के साथ आए दिन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं देश में बेरोजगारी चरम पर है युवा अधिवेशन के बाद 2024 में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़ेंगे और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नेसार इलाही ने बताया कि इस अधिवेशन में देश भर से युवा सम्मिलित होंगे और देश में युवाओं के लिए कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर चर्चा करके आगे बढ़ेंगे प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अमन सिन्हा,
आदिल खान, अंकित सिंह ,सत्येंद्र कुमार राहुल प्रजापति ,टिंकू जयसवाल, आलोक दुबे, राजन अग्रहरि जयशंकर इत्यादि लोग मौजूद रहे













