युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
कबूलपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र बहरीपुर गॉव में गुरुवार की रात को एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया।घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया।
उक्त गॉव निवासी ओंकार सरोज का पुत्र सुजीत कुमार बी एससी की पढ़ाई कर रहा था।सुजीत जब शुक्रवार की देर सुबह तक कमरे से बाहर नही निकला तो परिवार के लोग आवाज दिये।उसके बाद भी दरवाजा नही खुला तब लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।कमरे के अंदर सुजीत गले मे फाँसी लगाये हुए गिर कर मृत पड़ा हुआ था।कयास लगाया जा रहा है कि वह हुक से लटका हुआ था।उसके मौत के बाद हुक टूट गया और वह नीचे गिर पड़ा होगा।घटना के बावत बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व से ओंकार की तबियत खराब चल रही थी।जिसको लेकर सुजीत काफी परेशान रहता था।पिछले कई दिनों से सुजीत अपने पिता पर दवा करवाने के लिए दबाव बना रहा था।परंतु ओंकार यह कह कर टाल रहे थे कि कोविड महामारी का दौर कम हो जाय तो वह दवा करवाएंगे।पिता अपनी जिद के आगे अस्पताल नही जाना चाहते थे।उनकी तबियत खराब थी।इसी तनाव के कारण सुजीत ने कमरे में पंखे के हुक से लटक कर जान दे दिया।












