युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या:
परिजनों में मचा कोहराम
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में एक युवक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 19 वर्षीय आलोक कुमार पटेल पुत्र श्री राम पटेल मंगलवार को दिन में 11:30 बजे घर का दरवाजा बन्द कर साड़ी से गले में फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना के समय परिजन खेत में धान की फसल काटने गये थे।जब बड़ा भाई पानी पीने घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था।आशंका होने पर खिड़की से देखा तो छोटा भाई फंदे पर लटका था तो चिल्लाने लगा।परिजन व आसपास के लोग इकट्ठे हो गये।खिड़की तोड़कर अन्दर घुसे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी।परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।मृत्यु के कारण का कोई पता नहीं चल पाया।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।मृतक गांव में ही सिलाई कढाई की दुकान चलाता था मंझला भाई मनीलाल भी उसकी मदद करता था।सबसे बड़े भाई दीनानाथ की किराने की दुकान है।पिता खेती बारी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं।












