डब्ल्यू एच ओ की सरकार की सराहना से अवगत कराया
संकल्प सवेरा,मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षो और जिम्मेदार पदाधिकारियों को पत्र भेजकर अपेक्षा की है कि महामारी के इस संकट काल मे विपक्षी पार्टियाँ और विरोधी मानसिकता के लोग सरकार के खिलाफ अनर्गल प्रलाप कर रहे है । जबकि सत्यता यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासो की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है। डब्ल्यू एच ओ के प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा है कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस महामारी से निपटने मे 3 टी का जबरदस्त प्रबंधन किया। कहा कि मरीजों को ट्रेस करना उनका टेस्ट करवाना और उनके ट्रीटमेंट की सही व्यवस्था करने के कारण ही सिर्फ दस दिनों मे ही दो लाख तक एक्टिव केसो मे कमी आयी । प्रदेश मे 30 अप्रैल को कोरोना वायरस की दूसरी स्ट्रेन अपने चरम पर थी। इस समय प्रदेश मे करीब तीन लाख दस हजार एक्टिव केस थे। जिलाध्यझ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महामारी की परवाह न करते हुये और स्वयं कोविड पाॅजिटिव होते हुए भी प्रत्येक जिले का स्थलीय निरीक्षण शुरू किया। कहा कि सरकार ने गाँव गाँव मे जाकर टेस्टिंग का जो फैसला लिया उससे इस महामारी को गाँवो मे तेजी से फैलने से पहले ही रोक दिया गया। कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की चिंता करते हुए खाद पर सब्सिडी 140% बढ़ा दी। सरकार के इस निर्णय से डीएपी पर पाॅच सौ रूपये प्रति बोरी के स्थान पर अब 1200/ रूपये की सब्सिडी मिलने लगी। जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार दारा युद्धस्तर पर किये गये प्रयासो से वोकल फाॅर लोकल की तर्ज पर आम जनता तक पहुँचाने की अपील की।












