योगी सरकार ने करोड़ों की निवेश योजनाएं प्रदेश में उतारी: सुषमा सिंह
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शानदार साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि यह अवधि प्रदेश के नवनिर्माण व जनाकांक्षाओं की पूर्ति के रहे हैं,
जनाकांक्षाओं पर नियमित रूप से खरे उतरने का ही परिणाम है कि जनता ने 2019 के लोकसभा चुनाव, उपचुनावों, पंचायत चुनावों सहित जनकसौटी के हर मानकों पर भाजपा को पूरा आशीर्वाद दिया है,
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और नकारात्मकता की राजनीति करने वाले सपा-बसपा सहित पूरे विपक्ष का बोरिया-बिस्तर बांधने का फैसला जनता ने कर लिया है, उन्होंने आगे कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जनता भाजपा को अपना पूरा आशीर्वाद देगी, जनता के आशिर्वाद से हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे,
श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकार ने 2017 में भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से जनता से किए गए हर संकल्प को पूर्ण किया है। कैबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया, माफियाओं-गुंडों पर हो रही कार्रवाई और गरीबों की जमीन कब्जाने वालों पर चल र
हे बुलडोजर से माफियाओं और कभी सत्ता में रहते हुए उनको सर आंखों पर बिठाने वाले विपक्षी दलों के भी कलेजे दहल रहे हैं। किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने केवल उनकी जमीन कब्जाई जबकि योगी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने अब तक किसानों के खाते में गेहूं-धान की एमएसपी, किसान सम्मान निधि, गन्ना मूल्य के भुगतान के रूप में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक भेजे हैं।
निवेश से लेकर सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर कभी यूपी सबसे पिछड़ा था
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व योगी जी की अगुवाई में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश पहले पायदान पर है। आवास, बिजली, सड़क, शौचालय, रसोई गैस से राशन तक सभी को बिना भेदभाव उपलब्ध रहे है। सपा-बसपा सहित विपक्ष के सरकारों में निवेशक यूपी की तरफ रुख तक नहीं करते थे
जबकि योगी सरकार में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश योजनाएं जमीन पर उतर रही है, डिफेंस कॉरिडोर से लेकर एक्सप्रेसवे तक यूपी की तस्वीर बदल रहे हैं।
पिछली सरकारों में भर्तियां भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी
सपा बसपा सरकार में भर्तियां भाई भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी युवाओं का हक छीना गया वहीं योगी सरकार में अब तक 4 लाख से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरी मिल चुकी है।
अयोध्या, मथुरा, काशी, चित्रकूट सहित हमारे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक गौरव के प्रतीक स्थलों की ओर तुष्टिकरण की राजनीति में उलझी सपा-बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने कभी झांकने तक की कोशिश नहीं की वही आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से लेकर श्रीराम मंदिर के निर्माण तक का संकल्प साकार हो रहा है।
श्रीमती सिंह ने आगे कहा कहा कि कोविड की आपदा में जब विपक्ष घर में दुबका था, वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर घटिया राजनीति कर रहा था उस समय सरकार पूरे मनोयोग से प्रदेशवासियों की जान व जीविका बचाने में लगी थी, कोविड नियंत्रण के यूपी मॉडल को पूरे विश्व ने सराहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां विश्व में सर्वाधिक वैक्सिनेशन का रेकार्ड बना है, वहीं यूपी भी वैक्सिनेशन व कोविड टेस्टिंग में देश में नंबर वन है। उक्त अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष
श्री संतोष मिश्रा, जिला मंत्री राज पटेल, चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर नगर पालिका गोविंद साहू, पुष्पा शुक्ला, सभासद सूर्य लाल जयसवाल, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, रंजीत भोजवाल, दुर्गेश, विजय शुक्ला, राजकुमार पटेल आदि उपस्थित रहें।












