रोवर्स रेंजर्स लीडर्स बेसिक कोर्स के तृतीय दिवस पर योगाभ्यास
समेत कई गतिविधियों का दिया गया प्रशिक्षण
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय रोवर्स रेंजर्स लीडर्स बेसिक कोर्स के तृतीय दिवस पर योगाभ्यास श्रमदान,ध्वज शिष्टाचार,स्काउटिंग का इतिहास,ड्रिल गुड ऑर्डर सहित कई गतिविधियों के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक रेंजर लीडर ट्रेनर बेवी खुशनुमा कविता पांडे,मोहम्मद सादिक राकेश कुमार,डॉ अमरजीत समेत अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे शिविर का आयोजन संयोजक डॉक्टर जगदेव देखरेख में किया जा रहा है।












