कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे: पप्पू माली
संकल्प सवेरा, जौनपुर। अपना दल एस पार्टी जिला कार्यालय वाजिदपुर में पार्टी की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित हुई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू ने पार्टी के संस्थापक डॉ.सोनेलाल पटेल और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए 2 जनवरी को लखनऊ कैंप कार्यालय में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
नियुक्त किए गए विधानसभा अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र को जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर बांट दिया गया है। इनमें अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी विधानसभा प्रभारी की होगी। विधानसभा प्रभारी विधानसभा अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मिलकर जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला पंचायत चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव में जीत हासिल करेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी कमर कस ली है।
पार्टी इस बार 30 जिला पंचायत की सीटों पर कब्जा करेगी जिससे अगला जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी पार्टी का होगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल ने कहा कि आगामी महीने में होने वाला जिला पंचायत चुनाव सेमीफाइनल है।
जौनपुर में पार्टी को सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी बनाना हम सब का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राजेश कुमार प्रजापति, सुनील गुप्ता, संजय माली, दीपक यादव, रवि गिरी, संतोष प्रजापति, मुन्ना पाल, अमित जायसवाल आदि लोगों ने अपना दल एस का दामन थाम लिया जिन्हें और राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई। संचालन महासचिव उदय भान पटेल ने किया। मौके पर अनिल जायसवाल, गोकर्ण पटेल, हरिहर पटेल, इंजी. बृजमणि पटेल, विनोद यादव, मानसिंह पटेल, डॉ नागेंद्र पटेल, शशांक श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्रनाथ बिंद, सुरेंद्रनाथ माली, जयप्रकाश पटेल, प्रदीप पटेल, कृष्णा पटेल, मंजू निषाद, हरिराम वर्मा, अमन वर्मा, बजरंगी पटेल, सोमनाथ पटेल, संदीप पटेल, दिलीप यादव, पप्पू यादव, राजेश पटेल, डॉ.नरेंद्र बहादुर पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।














