जौनपुर। कोविड 19 लॉकडाउन में असहाय मजदूर व कमजोर वर्ग में बाघे अरब मैदान में निरन्तर चलाये जाने वाले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर द्वारा निशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आज 60वें दिन समापन किया गया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये श्रवण जायसवाल ने कहा कि इस कोरोना महामारी में आर्थिक रूप से कमजोर अशहाय मेहनतकश लोग जो कि हमारे देश की रीढ़ की हड्डी कहे जाते है व आर्थिक रूप से बदहाल और बेहाल हो गया। ऐसे में व्यापार मण्डल ने जिला युवा मंत्री जिशान खान के संयोजन में इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया। इस महायज्ञ में बप्पू बावर्ची जैसे समाजसेवी लोगों ने हाथ आगे बढ़ाकर इस महाअभियान को मजबूती देने का काम किया। उक्त अवसर पर अशोक साहू, अनूवारूल हक, संजीव साहू, फैज अहमद, इसरार अहमद, हाजी सलीम, पवन जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, नोमान अंसारी, प्रमोद वाचस्पती, सहजादे, मौली अहमद, शैलेश यदुवंशी, जमील, माजीद, हुजैफा, संतोष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।