छत से नाले में गिरा मजदूर, हुई मौत
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिये
संकल्प सवेरा मछलीशहर (जौनपुर) स्थानीय नगर के रोडवेज के बगल विद्यालय की दूसरी मंजिल पर सो रहा मजदूर नाले में नीचे गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राम बाबू शर्मा 55 वर्ष निवासी घिउवा धार, थाना हरसिद्धि नगर के रोडवेज स्थित एक किराए के मकान में अपने दूसरे मजदूरों के साथ रहते थे। बुधवार रात काम से लौटने के बाद भोजन कर कमरे के बगल एक विद्यालय की दूसरी मंजिल की बिना रेलिंग की छत पर जा कर सो गए। मजदूर के दूसरे साथियों के अनुसार गर्मी के कारण रोज की तरह उसी छत पर सोते थे। सुबह उठे तो राम बाबू वहाँ नही था।
आस पास देखा नही दिखा। जब छत के पीछे से गुजर रहे नाले में देखा तो वह वही गिरा पड़ा था। जिसके बाद हम लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने काफी मशक्कत से शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार ऊँचाई से नीचे गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट दिखाई दे रही थी।
जिसकी वजह से उसकी मौत हुई हो। उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की। उन्होंने मजदूर के साथियों को मजबूर के परिजनों को घटना की जानकारी देने को कहा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












