समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाय कार्य : दिनेश सिंह

जौनपुर ,संकल्प सवेरा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में राज्यमंत्री के द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि शासन के द्वारा दिए गए लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें और जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहा है मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारण करें जिसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक दिन एक हजार हाउस कनेक्शन दिए जाए।
निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद के सभी गो-आश्रय स्थलों पर बड़े पौधे लगाए जाएं जिससे गो-आश्रय स्थल पर हरियाली बढ़े। राज्यमंत्री के द्वारा निर्देश दिया गया कि गेहूं क्रय केंद्र के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से पूर्ण कर ली जाए और सभी क्रय केंद्र पर नमी जांच करने की मशीन अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। मा0 राज्यमंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया कि लोहिया पार्क में स्थित ओपन जिम में जो भी मशीनें खराब है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
जनपद की सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मंडी की 8 वर्ष पुरानी सड़कों की सूची और प्रस्ताव जल्द से जल्द भेजे जाएं। पीएमजेएसवाई सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कमेटी बनाकर सभी सड़कों की जांच कराई जाए।
कौशल विकास की योजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्यमंत�












