महिला पहलवानों ने बिखेरी चमक, स्वीटी, मंजू , नीतिका और वरुण ने जीता स्वर्ण
वाराणसी,संकल्प सवेरा। आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर के इनडोर हाल में रविवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत कुश्ती के मुकाबलों में कई उलटफेर देखने को मिले। महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु नानक देव विवि की पहलवान स्वीटी ने खिताबी मुकाबले में चौंकाया। उन्होंने फाइनल में अपने से मजबूत मानी जा रही एसयू की स्वाति संजय शिंदे को अंकों के आधार पर परास्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्वाति को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जबकि इस भार वर्ग में कांस्य पदक एसजीएसयू की हिना एस खलीफा को हासिल हुआ।
उधर महिलाओं के 59 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण दिल्ली विवि की मंजू के नाम रहा। खिताबी मुकाबले में उन्होंने महर्षि दयानंद विवि की अंकिता को परास्त कर यह कामयाबी हासिल की। बीटीयू की प्रियंका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। वहीं महिलाओं के 72 किलोग्राम भार वर्ग में गुरुनानक देव विवि की मंजू ने स्वर्ण बीपीएसएमयू की निकिता Mata रजत और महर्षि दयानंद विवि की नवीता ने कांस्य पदक पर अपना नाम लिखाया।
इसी क्रम में महिलाओं के 62 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली विवि की निकिता ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने खिताबी मुकाबले में जीटीयू की सिमरन को परास्त किया। सिमरन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जीकेयू की काजल ने अंकों के आधार पर अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर इस भार वर्ग में कांस्य पदक .













