विवेक चौबे
महिला दिवस पर ग्रेड वीकेंडर के अंतगर्त आयोजित दौड़ में 2000 हजार से अधिक महिलाओं ने फिटनेस के लिए दौड़ी
ग्रेट रन में सम्मिलित महिलाओं को मेडल देकर सम्मान किया गया
सूरत निमाया वुमन केयर सेंटर द्वारा आयोजित ग्रेट वीकेंडर के दूसरे प्रयोग के तीसरे दिन ग्रेट रन आयोजित की गई थी जिसमें शहर के 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया ।

शहर के इन्डोर स्टेडियम में महिला दिन के अवसर पर सुबह 6:00 बजे ें 2000 से अधिक महिलाओं ने एकत्रित होकर अपने स्वास्थ्य के लिए दौड़ लगाई। इस अवसर पर निमाया केयर सेंटर द्वारा आयोजित ग्रेट रन के विषय पर डॉ पुजा नाडकर्णी ने कहा कि महिलाओं की फिटनेस एवं फन को ध्यान में रखकर महिलाओं के लिए 4 से 8 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें 2000 से अधिक महिलाएं इन्डोर स्टेडियम से दौड़ को शुरू की थी। इस अवसर पर मजूरा विधानसभा के विधायक हर्ष संघवी एवं डॉक्टर पूर्णिमा नाडकर्णी ने रन को फ्लैग ऑफ किया। ढोल नगाड़े के साथ महिलाओं ने शुरू की। रन केबल ब्रिज बिगबाजार होकर इंदौर स्टेडियम पहुंची। दौड़ के मार्ग में डॉक्टरों की टीम धावकों के साथ थी लेकिन किसी भी महिला धावक को डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ी। रन पूरा होने के बाद महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।











