पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी ने सीएलसी के महिला समूहों से मास्क खरीदा।
जौनपुर।सीएलसी जौनपुर की संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के द्वारा इस लॉक डाउन में आपदा को अवसर में बदलने की सोच के साथ महिलाओं के समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ बनाने का जो कार्य किया जा रहा है,वह सराहनीय है। उक्त बातें गुरुवार को पुस्तक विक्रेता संघ के अध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी ने शहरी आजीविका केंद्र के समूह से मास्क खरीदते समय कहीं।
उन्होंने कहा इस समय लोगों को मास्क के साथ रहना अनिवार्य हो गया है।लोगो का रोजगार चला गया है,ऐसे में यदि लोकल स्तर पर कोई सस्ता और अच्छी क्वालिटी का सामान बनाता है तो उसका उत्साहवर्धन होना चाहिए।उन्होंने केंद्र में पंजीकृत गौरी महिला स्वयं सहायत समूह से 100 मास्क खरीदा।इसी क्रम में सेंट पैट्रिक स्कूल सिस्टर ने भी सीएलसी में पंजीकृत केरारवीर महिला स्वयं सहायता समूह से 120 मास्क खरीदा।सिस्टर ने सीएलसी को बधाई देते हुये कहा कि शहरी आजीविका केंद्र जौनपुर के संचालकों का बहुत धन्यवाद जो वे इतनी जिम्मेदारी से अपना कार्य करते हुए इन महिलाओं का आयसृजन का जरिया उपलब्ध करा रहे हैं।इस मौके पर केंद्र संचालक संस्था उद्योग विकास संस्थान के प्रदेश समन्वयक राजीव पाठक,डूडा की समुदायिक आयोजक उषा राय उपस्थित रहीं।