चूड़ी लेने के लिए घर से निकली महिला गायब, हड़कंप
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)-चूड़ी खरीदनें के लिए घर से निकली महिला गायब हो गई।काफी देर तक घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में सूचना दे दी है। पुलिस महिला के खोजबीन में जुट गई है।
नगर के मुहल्ला अंजही( कटरा त्रिमुहानी) निवासी किरन गुप्ता (45) पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता गुरुवार की शाम को 6 बजे घर से यह कहकर निकली कि वह चूड़ी लेकर आ रही है ।करीब दो घंटे बाद तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया रात 10 बजे तक किरन का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों की धड़कनें बढ़ने लगी। तमाम नाते-रिश्तेदारों को फोन किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
कस्बे के ईर्द-गिर्द भी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन देर रात निराशा ही हाथ लगी।किसी अनहोनी से परेशान परिजनों ने थाने में किरन के गायब होने की सूचना दे दी है। पुलिस महिला के खोजबीन में लगी हुई है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि सूचना मिली है गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के खोजबीन के सारे प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे का भी सहारा लिया जा रहा है।













