ट्रैक्टर से गिरने से महिला मजदूर की मौत![]()
शाहगंज / जौनपुर समीपवर्ती जनपद के सटे एक गांव में सड़क दुघर्टना मे ट्रैक्टर से गिरने से भट्टा मजदूर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चित्रकूट जनपद के कर्वी थानान्तर्गत शिवरामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय माया देवी पत्नी सुरेन्द्र ईट भट्टा मजदूर हैं। समीपवर्ती जनपद आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित खेईपुर गांव के समीप भट्ठे पर काम करती रही। सोमवार को अपने बच्चों के साथ ट्रैक्टर पर बैठ कर ईट उतारने के लिए जा रही थी। ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।












