ट्रक व बाइक की भिड़ंत में महिला की मौत
![]()
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रक व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी 42 वर्षीय सुफिया पत्नी सदरुदीन गुरुवार को बाइक से अपने परिवार के साथ किसी काम से शाहगंज आ रही थी कि आजमगढ़ मार्ग स्थित नयी सब्जी मंडी के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।












