सुईथाकला, जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के मनवल गांव मे गुरुवार को हो रही बारिश के चलते खड़ी कच्ची दीवाल गिर गई।जिसके मलवे मे दबकर एक60वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दी।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मनवल गांव निवासी शहजा पत्नी मुरली उम्र60अपने मड़हे मे काम कर रही थी कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते पास के कच्चे मकान की दीवाल गिरने से उसके मलबे में दब गई।दीवाल गिरने की आवाज पर पहुंचे लोग जब तक उसे बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन समेत इलाकाई पुलिस को दी।
बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।












