डंपर(ट्रक) की चपेट में आने से महिला की मौत।
रामपुर।
स्थानीय नगर क्षेत्र रामपुर के सब्जी मंडी के पास मोटर साइकिल से अपने बेटे के साथ अपने मायके से घर मोहगंज(बेलवा) जा रही महिला कि सुबह सात बजे उसी दिशा में आ रही डंपर (ट्रक) की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटा ओमप्रकाश बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक कब्जे में ले लिया है।चालक मौका पाकर भाग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता पाल 48 पत्नी लालचंद पाल निवासी मोहगंज(बेलवां) थाना मडियाहूँ जौनपुर रविवार को सुबह सात बजे अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से अपने मायके सेवापुर (सोनहर) नई बाजार थाना भदोही से अपने घर बेलवां जा रही थी कि रामपुर बाजार में सब्जी मंडी के पास उसी दिशा में आ रही डंपर(ट्रक)के चपेट में आ गयीं। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक सहित शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।ट्रक चालक मौका मिलते ही भागने में कामयाब रहा।












