शाहगंज / जौनपुर,संकल्प सवेरा । पारिवारिक कलह से क्षुब्ध महिला ने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा पत्नी सतीश रविवार को पारिवारिक कलह से अज़ीज़ आकर रखा में रखा हुआ कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया।जब हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को जानकारी हुई घबराए परिजनों ने आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उक्त महिला का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।












