सांसद बीपी सरोज के प्रयास से ढाई सौ जरूरतमंदों में वितरित किया गया कंबल
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।धर्मापुर ब्लॉक मुख्यालय पर क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज के प्रयास से ढाई सौ जरूरतमंदों को बीडीओ धर्मापुर काशीनाथ सोनकर और भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा द्वारा कंबल वितरित किया गया। बीडीओ धर्मापुर काशीनाथ सोनकर ने बताया कि सांसद बीपी सरोज के प्रयास पर प्रशासन द्वारा अवमुक्त किए गए धन द्वारा चिन्हित किए गए ढाई सौ लोगों को बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कंबल वितरित किया गया।
कंबल पाकर जरूरत मन्दों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, बीडीओ काशी नाथ सोनकर, उमेश सिंह, बुलट सिंह, विकास सिंह, चंद्रशेखर निषाद, सुरेंद्र सिंह, दिवाकर निषाद, उमाकांत यादव, राम सिंह मौर्य, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।













