सबसे पहले वोट दो – सारा काम छोड़ दो
निर्भीक होकर मतदान करेंगे लोकतंत्र का सम्मान करेंगे
जौनपुर,संकल्प सवेरा – विधानसभा चुनाव२०२२ मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश इलेक्शन व एडीआर के द्वारा ग्राम जंगीपुर, दरियावगंज मे चुनाव सुधार एवं मतदाता जागरूकता संगोष्ठी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में एडीआर के प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है अपनी स्वेच्छा से किसी भी दल के प्रत्याशी को मत दे सकता है किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है यदि कोई लालच देकर, डरा- धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।

अशोक आजाद के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल लोगों ने नारा लगाया कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी, लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, न जाति पे न धर्म पे, बटन दबेगा कर्म पे| गांव के विभिन्न पुरवा से होकर निकली रैली संगोष्ठी स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर राजेश ,शक्ति सिंह यादव ,भारत ,अनिल ,प्रदीप, सुदामा ,चमेला ,संगीता ,पार्वती, अंकिता ,सुषमा, रेशमा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संचालन करते हुए डॉ० जैसराज राज यादव ने सभी के प्रति आभार जताया!












