किसानों पर अड़ियल तानाशाही का करेगे विरोध- फैसल
खानापट्टी में कांग्रेस की हुई बैठक, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

सिकरारा : संगठन सर्जन अभियान के तहत मंगलवार को खानापट्टी गांव में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अगुवाई में आयोजित बैठक में ब्लाक के सभी नौ न्याय पंचायत के नवनिर्वाचित न्याय प्रभारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो देश को बचा सकती है। भाजपा जैसे दल केवल नफरत फैलाकर सत्ता मे आना जानते हैं, परंतु सत्ता में आने और देश चलाने मे फर्क है। कहा कि न्याय पंचायत अध्यक्षों की बदौलत ही आने वाले 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी और उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा इस समय किसानों के ऊपर तानाशाही व अड़ियल रूप बनाई है जिसकी हम सब कांग्रेस जन विरोध करते हैं। कांग्रेसी नेता सत्यबीर सिंह ने कहा कि कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिता नहीं है। देश का अन्नदाता किसान अपनी जायज मांगों को लेकर महीनो से भीषण ठंड मे खुले आसमान के नीचे सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। 
इस अवसर राजीव निषाद, अशोक साहू, जितेंद्र सिंह, आलोक मिश्रा, अरविंद सिंह, राम प्रसाद तिवारी, दिनेश पांडे, आशीष पांडे, महेंद्र प्रसाद निषाद, अवधेश निषाद, पन्नालाल चौहान, राम शिरोमणि भारती, विनोद कुमार, बसंत लाल, रविंद्र कनौजिया, विकास गौड़ आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवराज पांडे एवं संचालन सिकरारा ब्लाक के प्रभारी विनय तिवारी ने किया।












