जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला ने ली पद व गोपनीयता की शपथ ।
समस्त सदस्यों को दिलायी शपथ,
विकास कार्यों के प्रति रहूंगी समर्पित – श्रीकला सिंह
संकल्प सवेरा,जौनपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक समपन्न हुआ। श्रीकला सिंह ने जिला पंचायत पद का शपथ लेने के बाद सभी 83 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता होगी। सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने का काम करेंगे और विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जायेगा। कार्यक्रम की शुभारम्भ अपर मुख्य अधिकारी जेपी मौर्य द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर हुआ। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह ‘ प्रिंसू ‘ विधायक केराकत दिनेश चौधरी, मडि़याहूं डा. लीना तिवारी, पप्पू माली राष्ट्रीय सचिव अपना दल,
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसपी सिटी डा. संजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, नवीन सिंह, अमित कुमार सिंह बंटी, आनन्द सिंह, मनीष अस्थाना,
संजीव सिंह, धर्मराज कन्नौजिया, सहित समस्त जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी गणमान्य लोगोंके प्रति आभार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जेपी मौर्य ने ज्ञापित किया।












