क्या इस बार अपनी जमानत बचा पायेंगे अशोक सिंह?
जौनपुर,संकल्प सवेरा। मडिय़ाहूं विधानसभा से वीआईपी पार्टी से प्रत्याशी अशोक सिंह एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। लगातार जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि पिछले लोकभा चुनाव में कथित उद्योगति अशोक सिंह महज 1187 वोट हासिल किये थे। मतलब अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये थे।
इसके पहले भी वह अन्य जनपदों से चुनाव लड़े और हार का मुंह देख चुके हैं। एक बार फिर मडिय़ाहूं विधानसभा से चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गये हैंं। अशोक सिंह के चुनाव की चर्चा जिले में जोरों पर हो रही है।
लोग कह रहे हैं कि हर बार हार का मुंह देखने को बाद भी जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ ये महाशय चुनाव लड़ रहे हैं इनसे अन्य नेताओं को प्रेरणा लेना चाहिये। फिलहाल चुनावी दंगल में कई किरदार ऐसे है जो अपने आपमें खुद एक सवाल है।












