सम्मानित जनता का सदैव रहूंगा आभारी : जगदीश राय
जनता जनार्दन के मान, सम्मान, स्वाभिमान के लिए सदैव रहूंगा तत्पर
जौनपुर,संकल्प सवेरा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हार जीत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है । इसी क्रम में धर्मापुर ब्लाक के कबीरुद्दीनपुर गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा सुभासपा प्रत्याशी जगदीश नारायण राय के आवास पर भी समर्थक हार जीत की गुणा गणित व अपने मजबूत व कमजोर पक्ष पर मंथन करते दिखे । भारी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी व अपने प्रत्याशी जगदीश राय की जीत को लेकर दावे किये जा रहे हैं हालांकि परिणाम भविष्य के गर्भ में जिसका फैसला दस मार्च को होगा ।
जगदीश नारायण राय ने समर्थकों का हौसला आफजाई करते हुए कि चुनाव आते जाते रहते हैं । मैं सदैव सम्मानित जनता के बीच बना रहता हूं। आपलोगों के मान , सम्मान,स्वाभिमान के लिए सदैव तत्पर था, हूं, और आगे भी रहूंगा । आप लोगो ने जिस निष्ठा, ईमानदारी, व साहस से हमारा साथ दिया मैं इसके लिए सदैव आपलोगों का आभारी रहूंगा । दस मार्च को आनेवाले जनादेश का हृदय से सम्मान करें, यहीं लोकतंत्र की खूबसूरती है ।
इस मौके पर मुन्ना सिंह एडवोकेट, लक्ष्मीशंकर यादव एडवोकेट, सुरेन्द्र यादव, प्रदीप यादव, रुस्तम खान, मकबूल अहमद, राजेश यादव, कामता प्रसाद यादव, भुलई चौहान, राम मिलन यादव, राम नरायन , पंकज , सोनू प्रधान, रामपत यादव, अशोक प्रधान, अरबाज,बसावन अग्रहरि, नरसिंह गौतम, जयप्रकाश, शैलेन्द्र चौहान, मंतोष पाल, हरिलाल राजभर,मनोज प्रधान, रविन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।












