विवाहिता से रेप आरोपी की पत्नी बनाती रही वीडियो, गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,जौनपुर। जलालपुर में एक महिला से उसके पड़ोसी ने रेप किया। दुष्कर्म में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
बताया गया कि जिस महिला के साथ दरिंदगी की गई, उसका पति दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता है। जिसका लाभ उठाकर पड़ोसी गांव में रहने वाले पति -पत्नी ने महिला को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया।
घर में महिला के साथ उसके पति ने रेप किया। वारदात करीब 3 महीने पुरानी है। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसपर पीड़िता ने थाने जाकर तहरीर दी।
सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था। फिलहाल पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
















