महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के जयन्ती की पूर्व संध्या पर श्रद्धा सुमन अर्पित की
संकल्प सवेरा,जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर को राष्ट्रवादी चिंतक, विचारक व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाएगी, इस अवसर पर एक ओर जहां संगठन द्वारा विविध आयोजन आयोजित किए जाएंगे तो दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जन्म जयंती मना रहे है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती रागिनी सिंह 24 सितम्बर को शाहगंज, महराजगंज, धनियामऊ, सिंगरामऊ, बदलापुर, जौनपुर उत्तरी, दक्षिणी सभी मंडलो मे जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
उन्होंने पंडित दीनदयाल जी के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि दीन दयाल उपाध्याय जी ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी,
उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है, पं.दीन दयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे, जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव ने कहा कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य समान्य मानव का सुख है यह पंडित दीन दयाल जी के विचार थे समतामूलक समाज की कल्पना करते हुए उन्होंने कहा था ‘‘
वितरण इस प्रकार होना चाहिए कि रोटी, कपडा, मकान, पढ़ाई और दवाई ये पांच आवश्यकताएं प्रत्येक व्यक्ति की पूरी होनी ही चाहिए।’’ उक्त अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता गिरि, संगीता जायसवाल, राजमति सरोज और महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रही।












