नई दिल्ली. सोनाक्षी सिन्हा से लेकर हिना खान तक बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियां हाल ही में मालदीव से अपनी छुट्टियां मनाकर लौटी हैं. ऐसे में एक और एक्ट्रेस इन दिनों मालदीव में नजर आ रही हैं और वह हैं डेजी शाह (Daisy Shah).डेजी शाह मालदीव से लगातार अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें कर रही हैं. उन्होंने बुधवार को अपनी एक और तस्वीर शेयर की है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. (फोटो साभारः Instagram @shahdaisy)
इस तस्वीर में डेजी शाह रेड एंड ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं. इंस्टा पर डेजी की इस तस्वीर को बेहद पसंद किया जा रहा है. 18 घंटे के अंदर डेजी की तस्वीर को लगभग 99 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुक हैं और लोग कमेंट बॉक्स में डेजी की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @shahdaisy)
मॉडलिंग कर चुकी डेजी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड सिनेमा से की थी. वह 2011 में आई कन्नड फिल्म भद्रा और बॉडीगार्ड नजर आई थी. साल 2014 डेजी की करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट रहा जब वह फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ नजर आईं थी. वह बॉलीवुड और कन्नड़ सिनेमा के अलावा गुजराती फिल्म गुजरात 11 में भी नजर आ चुकी हैं. (फोटो साभारः Instagram @shahdaisy)














