झगड़ा करने से रोका तो बदमाशों ने मारी गोली 7 घायल
संकल्प सवेरा,जौनपुर । सरपतहां थाना अंतर्गत सोमवार की सुबह बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाई गांव में रविवार की देर शाम अनुराग यादव के घर के बाहर झगड़ा हो रहा था। अनुराग ने बताया कि शाम को लोग उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे। उसने उन लोगों से जाने को कहा, तो इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसके साथ लोग वहां से चले गए।
अनुराग ने बताया कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे वह अपने घर से तैयार होकर निकल रहे थे। इसी बीच घर के बाहर उनकी गाड़ी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से घर में हड़कंप की स्थिति मच गई। अनुराग बताते हैं कि फायरिंग की चपेट में आने से लगभग सात लोग घायल हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस मामले में शाहगंज हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।













