स्वतंत्रता हमें बलिदान से मिली है:प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह
संकल्प सवेरा, जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण प्रातः 10:15 पर हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता हमें बलिदान से मिली है,
अतः इसे सुरक्षित रखने के लिए हमें देश पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक का संदेश भी सुनाया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर दालसिंगार सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ वेद प्रकाश सिंह,श्री पंकज सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।













