वर्तमान प्रधान की हार्ट अटैक से मौत से गांव में शोक की लहर
विकासखंड सोधी ब्लॉक के कड़ैला गांव का मामला

करंजाकला,संकल्प सवेरा। विकासखंड सोधी ब्लॉक क्षेत्र के कडैला गांव बुधवार को वर्तमान प्रधान की हार्ट अटैक से मृत्यु होने पर गांव में शोक की लहर
जानकारी के अनुसार कडैला गांव निवासी के वर्तमान प्रधान कमलेश बिंद की तबीयत खराब होने पर मल्हनी बाजार मे प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेने गए तो वहां पर हार्ड अटैक आ गया जिससे परिजन ने आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए वहां पर उनका इलाज चल रहा था कि दूसरे दिन फिर दूसरी बार हार्ड अटैक आ गया
तो डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया वहां पर इलाज चल रहा था और स्वास्थ्य में कुछ सुधार भी हो आया लेकिन बुधवार की सुबह तीसरी बार हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज होने पर मृत्यु हो गई घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ हो गई












