कुटीर पी जी कॉलेज चक्के जौनपुर के परिसर में 15 अक्टूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और प्राथमिक चिकित्सा इकाई ने विभिन्न जागरूकता कार्यकर्मों का आयोजन किया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने पोस्टर , स्लोगन और लेख के माध्यम से लोगो को हाथ धुलाई और रोगों से बचाव सम्बन्धी जानकारियां दी।
यह समस्त कार्यक्रम महाविद्यालयी कार्यक्रम अधिकारियों के देख रेख में संपन्न हुई। स्वयं सेवकों ने हाथ धुलाई एवं सावधानियां विषय पर टिपी टेप कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रशिक्षकों ने सही ढ़ंग से हाथ धोने, हाथ धोते समय सुरक्षा मानकों को अपनाने एवं साबुन प्रयोग सम्बन्धी जानकारियों से अवगत कराया ।
उक्त आयोजन में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ एन पी मिश्रा , सहयोगी कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ श्रीनिवास तिवारी , मनीष सोनकर और प्राथमिक चिकित्सा इकाई के अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मेजर रमेश मणि त्रिपाठी ने सर्वप्रथम एक डेमो के द्वारा खुद हाथ धोकर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया तत्पश्चात प्राचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि सही तरीके से हाथ धोना आपको कई रोगों से बचाएगा ।
उक्त विषय पर बोलते हुए महाविद्यालय के शिक्षक ,पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि इस भीषण करोना काल में अच्छे से हाथ धोना करोना से बचने का अच्छा विकल्प साबित होगा । कार्यक्रम के अंत में डॉ श्रीनिवास तिवारी ने स्वयं सेवको को संबोधित किया और आह्वाहन किया की सामान्य जनों को भी सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया समझाई जाय और जनजागरण चलाया जाए ।
इस मौके पर डॉ श्रीनिवास तिवारी जी के नेतृत्व में मनीष कुमार ,प्रिंस दूबे, मधु उपाध्याय स्वेता सिंह आदि छात्र छात्राओं ने पास के दलित बस्ती में जाकर लोगो के बीच उन्हे सही ढ़ंग से हाथ धोने के तरीकों के बारे में अवगत कराया तथा साबुन वितरित किए ।












