गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी गिरफ्तार
संकल्प सवेरा खेतासराय | 20 नवम्बर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपी को शनिवार की सुबह नौली के कलापुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि वह हमराह हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल अमरनाथ यादव, दिनेश सरोज के साथ रात्रि गश्त पर थे। इस बीच सुबह छह बजे मुखबिर द्वारा गोवध निवारण अधिनियम के वांछित आरोपित शोहराब पुत्र हद्दीश निवासी बीरी समसुद्दीनपुर थाना खुटहन को नौली में कलापुर मोड़ पर होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।