भाजपा नेता ने लगाया आरोप
जौनपुर। जौनपुर में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नबाब साहब हाता के नाम से मशहूर नबाब साहब खुर्शीद अहमद हाशमी 13 A वफ्फ युसूफ़िया के जमीन पर जिले के एक अध्यापक द्वारा अवैध निर्माण करने का मामला प्रकाश मे आया है
सूत्रो की माने तो नफीस अहमद पुत्र वली मोहम्मद निवासी आलम खा जो प्रॉपर्टी बेचने व संपति पर कब्जा करने करवाने का आदि हैं अगर इन सभी की जांच करायी जाय तो कई वफ्फ माफिया का नाम सामने आ सकता है।?
जानकारी के अनुसार घटना 2 सितंबर को प्रातः 3 बजे नबाब साहब के हाता में एक जमीन कब्जा कर रहा था जब प्रातः उक्त वफ्फ युसूफ़िया 13 A के मुतवल्ली नबाब इफ्तेखार अहमद रूसी भाई जो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष भी है
उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दिया तो कोतवाली पुलिस ने अध्यापक व भूमाफिया नफीस अहमद व उसके भाइयो को पकड़ कर कोतवाली ले आई जिनका देर शाम चालान कर दिया गया।विदित हो कि ये शिक्षक पढ़ाते कम है व लोगो के वफ्फ प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आदि हैं।
मुतवल्ली व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष नबाब रूसी भाई ने जिला प्रशासन से उक्त भूमाफिया के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।












