जौनपुर जिला प्रशासन की ओर से ठंड से बचाने के लिए रामनगर विकाश खण्डं के सभागार कक्ष मे शनिवार को सांसद बी0 पी0 सरोज प्रमुख रामनगर अरविन्द सिंह के नेतृत्व में लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि गरीब मजलूमों की मदद करना सबसे बड़े पुण्य का काम है और हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सर्दी के मौसम में गरीब लोगों को यथा सम्भव मदद करें इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविन्द सिह “मखडू” ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार आई है, तभी से सरकार लगातार गरीबों एवं असहाय की मदद कर रही है।
शीतलहर और बढ़ती ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन और सांसद जी ने सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए हैं। बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचाने के लिए कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशी आ गई। बता दें कि जिले में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और ठंड बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने गरीबों के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड रामनगर में आज शनिवार को कराया।
इस दाैरान कानूनगो प्रेमबाला ,आदर्श श्रीवास्तव रामचन्द्र विन्द ने भ सैकड़ों गरीब असहाय और निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर सर्किल के सभी पदाधिकारी तथा गरीब महिला व पुरुष एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे












